साइकिल पर सवार होकर लड़की ने इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क. आज हर कोई देश के रंग में रंगा हुआ है। लोग अपनी गाड़ियों पर तिरंगे झंडे लगाकर, टैटू बनवा कर और पूरे तिरंगे के कपड़े पहन कर आजादी का जश्न मनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी 15 अगस्त मनाने के अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते हैं। ऐसे ही एक लड़की का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बेहद खूबसूरत अंदाज में स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
वीडियो में लड़की फ्रिल वाली लंबी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है, जो तिरंगे के तीन रंगों में सजी हुई है। ड्रेस में ओरेंज, व्हाइट और ग्रीन रंग की फ्रिल लगी हुई है। लड़की एक साइकिल पर सवार है, जो फूलों से सजी हुई है और साइकिल के नीचे भी तिरंगे रंग की फ्रिल बंधी हुई है। इस खूबसूरत अंदाज में लड़की साइकिल चला रही है और साथ में डांस भी कर रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में "ये दुनिया एक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया" गाना बज रहा है। इस गाने पर लड़की लिरिकल डांस करते हुए साइकिल चला रही है, जो इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उसका उत्साह और खुशी दिखाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

बता दें जिस गाने पर लड़की डांस एक्शन कर रही है, वो शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म 'परदेस' का गाना है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News