राजौरी में भूस्खलन में लडक़ी जिंदा दफन

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 01:16 PM (IST)

जम्मू : जम्मू - कश्मीर के राजौरी जिले में बारिश के बाद आए भूस्खलन में एक लडक़ी जिंदा दफन हो गई।   पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल की है। नूरीन बेगम पर्वतीय इलाके में काम कर रही थी। तभी वह भूस्खलन की चपेट में आ गई और जिंदा दफन हो गई।   उसका शव बरामद कर लिया गया है और पोस्ट मार्टम के बाद परिवार को अंत्येष्टि के लिए सौंप दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News