महात्मा गांधी के लिए ‘तू-तड़ाक’ वाले ट्वीट को गिरिराज ने किया री-ट्वीट

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 08:06 AM (IST)

नई दिल्ली: अक्सर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए असम्मान व्यक्त करने वाले एक ट्वीट को री-ट्वीट किया है। किसी विकास कुमार रॉय नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया था कि गांधी फोर्ड कार में घूम-घूमकर आंदोलन करता था। विकास कुमार रॉय नाम के ट्विटर हैंडल से भी किसी सोहन सिंह के ट्वीट को री-ट्वीट किया गया था।
 

सोहन सिंह ने एक विंटेज कार की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा था कि महात्मा गांधी देश भ्रमण पर 1940 में कांग्रेस अधिवेशन में हिस्सा लेने रांची आए थे और इसी फोर्ड कार में रांची से रामगढ़ तक गए थे। इस ट्वीट को रॉय ने री-ट्वीट करते हुए महात्मा गांधी के लिए तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल किया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News