Soya Chaap Lovers हो जाएं सावधान, गाजियाबाद की फैक्ट्री में गंदगी से बन रही थी, देखें Video

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 11:36 AM (IST)

गाजियाबाद : सावन और कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और गंदगी के खिलाफ कमर कस ली है। बुधवार को विभाग की टीम ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में एक सोया चाप बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। 

क्या मिला फैक्ट्री में?

टीम को फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी मिली। फर्श पर कचरा, दीवारों पर चिकनाई और बेहद अस्वास्थ्यकर माहौल में सोया चाप बनाई जा रही थी। खाने-पीने की चीजें बिना किसी साफ-सफाई के नियम के बन रही थीं। 

 

 

क्या कार्रवाई हुई?

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर करीब 200 किलो सोया चाप जब्त कर उसे तुरंत नष्ट करा दिया। साथ ही विभाग ने इस फैक्ट्री को तुरंत बंद कराने की सिफारिश भी कर दी है। 

अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों और आम लोगों को खराब और गंदा खाना न मिले, इसलिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। फिलहाल त्योहार के समय मिलावटखोरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News