सोपोर में सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला, 3 जवानों सहित 4 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 04:03 PM (IST)

श्रीनगर:  मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने सोपोर में सीआरपीएफ पार्टी पर घात लगाकर ग्रेनेड हमला किया। हमले में तीन सीआरपीएफ जवान और एक सिविल नागरिक घायल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार यह हमला संग्रामा क्षेत्र में किया गया। 


एसएसपी जावेद इकबाल ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंंने बताया कि चार लोगों को छर्रे लगे हैं जिनमें एक सिविल नागरिक है और तीन सीआरपीएफ कर्मी है।  घायलों की पहचान कांस्टेबल राधे श्याम, कांस्टेबल शकील और कांस्टेबल धर्म दास तिवारी के रूप में हुई  है जबकि सिविल नागरिक की पहचान हिलाल अहमद खांडे पुत्र अब्दुल्ल क्यूम खांडे निवासी सोपोर के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश हेतु तलाशी अभियान चलाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News