गहलोत अपनी असफलता को दिखाने के लिए शाह को कर रहे हैं आमंत्रित- पूनियां

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 11:29 PM (IST)

जयपुरः राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए चार्टर प्लेन भेजकर राजस्थान आने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह प्रदेश के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देने की बजाय केंद्र सरकार के गृहमंत्री को अपने संदेश के जरिए यहां अपनी असफलता को दिखाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। डा पूनियां ने सोशल मीडिया के जरिए आज यह बात कही। 

उन्होंने कहा 'आपको शर्म आनी चाहिए कि प्रदेश के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देने की बजाय आप केंद्र सरकार के गृहमंत्री को अपने मैसेज के जरिए यहां अपनी असफलता को दिखाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।' 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी एक सामान्य व्यक्ति जो राजनीति से सरोकार न रखता हो, वह भी यह बता सकता है कि आपके नवाचार सिर्फ कागज़ी किले हैं। वास्तव में राजस्थान अपराधों का गढ़ बन चुका है, जहां बच्चों, बुजुर्ग, महिला, वंचितों पर होने वाले अपराध नित नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News