इश्क में दे दी जान! प्रेमी जोड़े ने एक साथ खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 10:20 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाक़े में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गाजीपुर इलाके के सपेरा बस्ती में पच्चीस साल का हमराज नाथ फ्लिपकार्ट में डिलीवरी का काम करता था, वहीं बाइस साल की किरण प्राइवेट कॉल सेंटर में जॉब करती थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और इनके प्यार के बारे में दोनों के घर वालों को पता नहीं था। जब दोनों की मौत की खबर इलाके में पहुंची तो पूरा इलाका शोक में डूब गया।

बताया जा रहा है कि दोनों ने घर के बाहर ही जहर खा लिया था। जब घर के अंदर आए तो तबीयत बिगड़ने लगी और अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। हमराज और किरण दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। इनके प्यार के बारे में दोनों के घर वालों को पता नहीं था। जब दोनों की मौत की खबर फैली तो सबको पता चल गया। कि यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।

लड़के के घर वालों ने मीडिया से बात करने से साफ मना कर दिया है। लड़की के पिता ने पूरी बात बताई है। फिलहाल दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। और आगे की विस्तृत जांच लोकल पुलिस करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News