Noida: गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाया खाना, फिर रूम में जाकर उठाया खौफनाक कदम, सुबह इस हाल में मिली बाॅडी
punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 05:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रुका इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। यह वारदात थाना सेक्टर 20 के अंतर्गत सेक्टर 27 में स्थित एक होटल की है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड के साथ दो साल से लीव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस ने मृतक इंजीनियर के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने कहा कि जान गंवाने वाले उमेश की उम्र करीब 38 साल थी और वह आईटी इंजीनियर था और वह हाथरस का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि वह एक नामी कंपनी में काम करता था। गुरुवार की रात को वह दोबारा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिला औऱ सेक्टर 27 स्थित वेमसन होटल में ठहरा। जहां दोनों ने एक साथ खाना खाया। किसी बात को लेकर दोनों विवाद हुआ औऱ इसके बाद उमेश ने होटल के कमरे में फंदे से लटककर फांसी लगा ली।
पुलिस को इस घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह मिली। पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मृतक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों दो साल से लिव इन रिलेशन शिप में रह रहे थे। फिलहाल मृतक के परिजनों इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।