Assam Election: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने किया नामांकन, पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 09:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम की सियासत में बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने सोमवार को जोरहाट विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। खास बात यह है कि वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और अब तक सांसद रहे गोगोई राज्य की राजनीति में नई भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

‘असम की राजनीति सुधारने का मौका’

नामांकन दाखिल करने से पहले Gaurav Gogoi ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह चुनाव राज्य की राजनीति को बेहतर दिशा देने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राजनीति का स्तर गिरा है और इसे सुधारने के लिए जनता को आगे आना होगा।

महिलाओं के मुद्दे पर BJP पर हमला

गोगोई ने Bharatiya Janata Party पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा। उनका दावा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर महिलाओं को जबरन राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने वादा किया कि अगर Indian National Congress की सरकार बनती है, तो ऐसी स्थिति खत्म की जाएगी।

जोरहाट सीट पर दिलचस्प मुकाबला

जोरहाट सीट पर गोगोई का मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता Hitendra Nath Goswami से होगा। गोस्वामी इस सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनका मजबूत राजनीतिक आधार माना जाता है।

  • नामांकन प्रक्रिया और चुनाव तारीख
  • नामांकन पत्रों की जांच: 24 मार्च 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2026
  • मतदान: 9 अप्रैल 2026 (सभी 126 सीटों पर एक चरण में)
  • मतगणना: 4 मई 2026

कांग्रेस गठबंधन के साथ मैदान में

असम में Indian National Congress छह दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसमें रायजोर दल, असम जातीयतावादी पार्टी, वामपंथी दल और अन्य क्षेत्रीय संगठन शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News