गैंगस्टर रवि पुजारी द अफ्रीका में गिरफ्तार, आज रात उसे लेकर भारत लौटेंगे अधिकारी

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 07:42 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। इस टीम में कर्नाटक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी उगाही और हत्या के कई मामलों में वांछित है और 15 साल से फरार है। उसके सेनेगल निर्वासित कर दिया गया था, जहां पिछले साल जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। उसे प्रत्यर्पित कर दिया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ (हम) सेनेगल से उसके साथ आ रहे हैं। अभी पेरिस में हैं। (हम) एयर फ्रांस की उड़ान से आ रहे हैं और आधी रात तक वहां (भारत) पहुंच जाएंगे।” यह अधिकारी टीम का हिस्सा हैं। सूत्रों ने बताया कि पुजारी को सोमवार सुबह तक यहां लाया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News