बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर को मलेशिया से भारत लाया, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 03:49 PM (IST)
नई दिल्ली: भारतीय जांच एजेंसियों ने मलेशिया से तीन फरार भारतीय गैंगस्टरों को पकड़ा है। उन्हें भारत वापस लाने के बाद पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया। ये फरार अपराधी- जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह है। बंबीहा गैंग से जुड़े इन अपराधियों पर कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं। जिनमें जबरन वसूली, सीमा पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी, और लुधियाना में ग्रेनेड हमले की नाकाम कोशिश शामिल है।
गृह मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन भगौड़े गैंगस्टर्स को भारत में वापस लाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह तीन भगौड़े गैंगस्टर बंबीहा गैंग से जुड़े हैं. उन्होंने कहा- मोदी जी के सुरक्षित भारत के विज़न के तहत, हमारी एजेंसियों ने अकेले 2026 में 51 कुख्यात अपराधियों को वापस लाने में मदद की है।
Indian agencies got three absconding Indian gangsters apprehended in Malaysia, deported them to India, and sent them to police custody. The fugitives, namely Jaspreet Singh, Ajay Singh, and Pawandeep Singh, are linked to the Bambiha Gang and are accused of multiple crimes,…
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) August 24, 2026
समझौते की वजह से सफलता
साल 2014 से पहले भारत की केवल 37 देशों के साथ प्रत्यर्पण से जुड़े समझौते थे। लेकिन आज लगभग 60 देशों के साथ समझौते हैं। पहले औसतन साल में सिर्फ 4 भगोड़ों का प्रत्यर्पण हो पाता था। जानकारी के मुताबिक 2004 से 2014 तक केवल 62 भगोड़े लाए जा सके थे।
