नाभा जेल ब्रेक : पुलिस के हत्थे चढ़ा अहम आरोपी, राजस्थान से गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2016 - 09:41 PM (IST)

मोहाली, (विनोद): नाभा जेल ब्रेक केस में पुलिस के हत्थे अहम आरोपी चढ़ा है। जेल से फरार हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों के एक दोस्त गुरप्रीत सिंह बराड़ उर्फ गोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का दावा है कि जेल ब्रेक कराने के लिए वह एस.आई. की वर्दी में जेल में दाखिल हुआ था। वहीं, इसी मामले में उसके एक साथी अंग्रेज सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के गांव किशनपुरा से की गई।

मोहाली पुलिस के एक आला अधिकारी की अगुवाई में दोनों को दबोचा गया। अब पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है। पकड़ा गया गुरप्रीत सिंह मूलरूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। किशनपुरा में वह अपने मामा के यहां रुका हुआ था। पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड की सुरक्षा एजैंसियां मामले में आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई हैं। फरार आतंकी मिंटू और अहम साजिशकत्र्ता परविंद्र सिंह को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है।

पांच घंटे चली सर्च

राजस्थान पुलिस के अनुसार मोहाली पुलिस मंगलवार रात करीब आठ बजे पहुंची। पांच घंटे की सर्च के बाद पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी गुरप्रीत बराड़ एक दिन पहले ही अपने मामा के घर अपने दोस्त के साथ देखा गया था। इससे पहले उन्होंने कभी नहीं देखा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News