क्रूरता: सिगरेट से दागा, सास व पति ने दो बार कराया गैंगरेप

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 09:16 AM (IST)

गाजियाबाद: (नवोदय टाइम्स): सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित मायके में रहने वाली 25 साल की एक महिला के साथ पति और सास द्वारा क्रूरता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और विधवा सास के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। पैसे की खातिर पति और सास उसके साथ दो बार गैंगरेप करवा चुके हैं। विरोध करने पर उसके साथ न सिर्फ मारपीट की गई। बल्कि उसके शरीर को जली हुई सिगरेट से भी दागा गया। 

आरोपियों के चंगुल से छूटकर मायके पहुंची महिला
महिला का दावा है कि उसके शरीर पर जले के कई दाग हैं। कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया। पीड़िता का कहना है कि वह कविनगर थाने में भी आरोपियों की शिकायत लेकर पहुंची थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने उसे महिला थाने भेजा। लेकिन महिला थाना पुलिस ने भी पीड़िता की मदद करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया। सोमवार को पीड़िता ने सिहानी गेट थाना पुलिस से शिकायत की है।  

पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने का भी आरोप
पीड़िता ने बताया कि साल 2011 में उसकी शादी कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक के पिता की मौत हो चुकी है। वह एक निजी कंपनी में जॉब करता है। महिला भी पूर्व में जॉब करती थी। पति और सास ने उसकी जॉब छुड़वा दी। उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही परिवार के लोग उसे परेशान कर रहे थे। पति नशे का आदी है और नशा करने के बाद उसके साथ जबरन अप्राकृतिक सैक्स करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है और उसे सिगरेट से जला कर प्रताडि़त करता है। 

सास पर भाई और प्रेमी से गैंगरेप कराने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास और ननद के ससुर के बीच अवैध संबंध हैं। सास का भाई भी नशे का आदी है और अक्सर उनके घर ही रहता है। महिला का आरोप है कि सास और पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहते हैं। कुछ दिन पहले भी सास ने अपने भाई और प्रेमी को अचानक उसके कमरे में भेज दिया। जहां दोनों लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पति से शिकायत करने पर उसने कहा कि जैसा मां कहती है वह वैसा ही करे। आरोप है कि सास उक्त दोनों लोगों से पूर्व में भी उसके साथ गैंगरेप करा चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News