Ganesh Chaturthi 2025: घर में इस रंग के स्थापित करें गणपति और ये गलतियां करने से बचें
punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 01:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क : गणेश चतुर्थी इस बार 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन घरों, पंडालों और मंदिरों में 10 दिनों तक गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। विघ्नहर्ता गणेश को बुद्धि, सुख, समृद्धि और सफलता का देवता माना जाता है। ऐसे में प्रतिमा की स्थापना सही तरीके से और शुभ रंगों के अनुसार करना बेहद जरूरी है।
घर में किस रंग की प्रतिमा रखें?
- सफेद गणपति - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सफेद रंग की गणेश प्रतिमा रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, आपसी सद्भाव बढ़ता है और सुख-समृद्धि के साथ सफलता का मार्ग खुलता है।
- सिंदूरी गणपति - अगर कोई व्यक्ति आत्म-विकास या जीवन में नए लक्ष्य हासिल करना चाहता है तो उसे सिंदूरी गणपति की स्थापना करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे कार्य सिद्ध होते हैं और अनचाही इच्छाओं की पूर्ति भी होती है।
ध्यान रखें ये बातें
- घर में केवल एक ही गणेश प्रतिमा स्थापित करें। वास्तु के अनुसार, एक से अधिक मूर्तियां रखने से सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है।
- प्रतिमा हमेशा प्राकृतिक पत्थर या मिट्टी की बनी हो तो ज्यादा शुभ फल मिलता है।
कब और कैसे करें स्थापना?
- गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना दोपहर के समय करना शुभ माना जाता है।
- स्थापना के दौरान कलश भी अवश्य रखें।
- लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर गणेश प्रतिमा को विराजमान करें।
- इस दिन दिनभर जलीय आहार या केवल फलाहार लेना उत्तम है।
- शाम के समय घी का दीपक जलाकर गणेश जी की यथाशक्ति पूजा करें।