गांधी जयंती के मौके पर विदेशों में दिखाई गांधी के जीवन और दर्शन से संबंधित फिल्में

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 05:15 AM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दुनिया भर के 120 स्थानों पर उनके जीवन और दर्शन को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। इन स्थानों में ब्रिटेन के पिकैडली सर्कस और दुबई के बुर्ज खलीफा जैसे प्रतिष्ठित स्थान शामिल हैं। विभिन्न देशों के भारतीय मिशनों ने मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर एलईडी वीडियो फिल्म दिखायी गई।


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलईडी वीडियो में पेश की गई कहानी आज की दुनिया में महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन की प्रासांगिकता पर प्रकाश डालती है और वर्तमान पीढ़ी को प्रेरित करने वाली है।

PunjabKesari

एलईडी प्रक्षेपण को निष्पादित करने के लिए कई देशों में 120 से अधिक स्थानों की पहचान की गई, जिसमें लंदन में पिकैडिली सर्कस, दुबई में बुर्ज खलीफा, वियना में वेल्ट संग्रहालय, बुडापेस्ट में बुडा कैसल, रोम में पलाज्जो सीनेटरियो, प्रंबानन जैसे 50 प्रतिष्ठित स्थान शामिल हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News