बूढ़ी आंखों का इंतजार हुआ खत्म, 36 साल बाद पाक से वतन लौटे गजानंद शर्मा

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 06:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले जयपुर के गजानंद शर्मा को सही मायनों में आजादी मिल गई। पिछले 36 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद गजानंद आज वतन लौट आए हैं। सालों बाद उनके परिवार में खुशियां लौटी, अपने पति को देखते ही 62 वर्षीय पत्नी मखनी देवी अपने आंसू नहीं रोक पाई। गजानंद का अपराध तो आज तक पता नहीं चला, लेकिन उन्हें सजा केवल दो महीने की ही हुई थी इसके बावजूद उन्होंने 36 साल पाकिस्तान की जेल में गुजारी। 
PunjabKesari
गजानंद जयपुर में फतेह राम के टीबा नाहरगढ़ के रहने वाले हैं। वह 1982 में अचानक लापता हो गए थे जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला था। गजानंद के जिंदा होने की जानकारी उनके परिवार को इस साल तब मिली जब उनकी की नागरिकता की जानकारी से संबंधित पाकिस्तान से कुछ कागजात जयपुर ग्रामीण एसपी के कार्यालय पहुंचा। जिसके बाद  परिवारवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्हे एक उम्मीद की किरण दिखाई दी। 

PunjabKesari
कुछ दिन पहले जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा की अगुआई में  हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पारीक, गजानंद शर्मा की पत्नी मखनी देवी, उनके बेटे मुकेश शर्मा और अन्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विदेश राज्यमंत्री सिंह से मिला था। जिस दौरान सिंह ने आश्वस्त दिया था कि लाहौर की जेल में बंद गजानंद 13 अगस्त को रिहा हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News