इमरजेंसी से निपटने की तैयारी… नशा मुक्ति से लेकर फायर सेफ्टी तक, विशेषज्ञों ने सिखाए जरूरी गुर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 11:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आपातकालीन तैयारी (Emergency Preparedness) पर चल रहे शॉर्ट टर्म कोर्स (STC) के अंतर्गत आज विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए।
PunjabKesari
प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. अमन सूद ने नशा मुक्ति (Substance Abuse) विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने नशे के कारणों, दुष्प्रभावों तथा इससे छुटकारा पाने के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. संदीप भोला ने की।
PunjabKesari
इसके अतिरिक्त, राधा द्वारा तनाव प्रबंधन (Stress Management) पर एक उपयोगी सत्र लिया गया, जिसमें उन्होंने दैनिक जीवन में तनाव को नियंत्रित करने के व्यावहारिक उपाय बताए। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. पल्लवी खन्ना ने की।
PunjabKesari
कार्यक्रम के अंत में डॉ. तरुण सहगल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं, अध्यक्षों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
PunjabKesari
इसके पश्चात अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) एवं अग्निशामक यंत्रों के उपयोग पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News