सोशल मीडिया दोस्त का होटल में ले जाकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर देता रहा धमकी, फिर बार-बार...

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 04:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके की एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कई वर्षों तक बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में मेटियाब्रुज थाने में 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई है और जांच जारी है। शिकायत के अनुसार, महिला आरोपी के संपर्क में लगभग 7 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आई थी और दोनों ने साथ में कई यात्राएं की थीं।

महिला का आरोप है कि ऐसी ही एक यात्रा के दौरान आरोपी ने होटल के एक कमरे में उसके साथ बलात्कार किया तथा उसकी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल किया और उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया।

एक पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "मेटियाब्रुज थाने में 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई है। आरोपी बांसद्रोणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मपुर इलाके का निवासी है और बताया जा रहा है कि कथित अपराध का एक हिस्सा भी वहीं हुआ है। इसलिए प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामला वहां स्थानांतरित कर दिया गया है।" उन्होंने बताया कि बांसद्रोणी थाना पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News