चीनी झड़प में भारतीय सैनिकों की शहीदी पर फ्रांस ने जताया दुख, कहा-फ्रांसीसी सेना INDIA के साथ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 11:52 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः भारत-चीन सीमा विवाद पर दुनिया नजरें टिकी हुई हैं। चीनी झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद तो अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों ने चीन की निंदा की और भारत के पक्ष में आवाज उठाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खुलेआमसमर्थन के बाद अब फ्रांस भी भारत के समर्थन में उतर आया है। फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पैली ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख गलवान घाटी में 20 भारतीयों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है । फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने पत्र में लिखा, "यह सैनिकों, उनके परिवारों और राष्ट्र के खिलाफ एक हमला था।

PunjabKesari

इन कठिन परिस्थितियों में मैं और फ्रांसीसी सशस्त्र बल भारत के साथ हैं।" भारत, फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री पार्ली ने अपने देश की गहरी एकजुटता को दोहराया। फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारत में मिलने के लिए तत्परता व्यक्त की। बता दें कि भारत और फ्रांस ने सोमवार को आपसी बहुपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस समीक्षा बैठक में आपसी हितों के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई।

PunjabKesari

भारत ने फ्रांस के आपदा प्रबंधन अवसंरचना पर अंतरार्ष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने का स्वागत किया जबकि फ्रांस ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। उधर, भारत के शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उम्मीद के अनुरूप फ्रांस भारतीय वायुसेना को दो राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति जुलाई अंत तक कर देगा। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के शुरुआत में ही फ्रांस ने भारत को आपूर्ति तिथि के बारे में सूचित कर दिया था। एक वरिष्ठ आईएएफ अधिकारी ने कहा कि फ्रेंच कंपनी दशॉ एविएशन बहुप्रतीक्षित दो राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति जुलाई अंत तक कर देगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News