महिला ने चार बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 08:59 PM (IST)

भरतपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले के जगड़का गांव में एक महिला ने अपने चार बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिससे इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। थाना नगर के एसएचओ भंवर लाल ने बताया कि आरोपी महिला अरशीदा मेव दवा लेने का कहकर घर से निकली थी।

गांव के पास ही उसने अपने चार बच्चों (तीन लड़कियां व एक लड़का) को कुएं में धक्का दे दिया। बाद में वह खुद भी कुएं में कूद गयी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इन्हें बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान आठ वर्षीय सोफिया की जान चली गई जबकि दो बच्चे स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं। महिला व उसका एक बच्चा सुरक्षित है। पुलिस ने सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News