लीबिया में सनसनी! पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर कमांडो दस्ते ने बरसाईं गोलियां

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 09:54 AM (IST)

Libya Gaddafi Son Killed: लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के उत्तराधिकारी और सबसे ताकतवर बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है। 53 वर्षीय सैफ की मौत की पुष्टि उनके राजनीतिक दल के प्रमुख ने की है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद पूरे लीबिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में सनसनी फैल गई है।

PunjabKesari

हत्या या सुनियोजित षड्यंत्र? 

सैफ अल-इस्लाम की मौत को लेकर वर्तमान में दो अलग-अलग थ्योरी सामने आ रही हैं। सैफ के वकील के अनुसार लीबिया के जिंतान शहर स्थित उनके घर पर चार हथियारबंद कमांडो ने हमला किया और उन्हें गोलियों से भून डाला। वकील ने इसे एक "वेल-प्लान्ड मर्डर" (सुनियोजित हत्या) करार दिया है। वहीं एक स्थानीय टीवी चैनल ने सैफ की बहन के हवाले से खबर दी है कि उनकी हत्या लीबिया-अल्जीरिया सीमा के पास हुई है।

PunjabKesari

कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी?

पिता मुअम्मर गद्दाफी के शासनकाल में सैफ को देश का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति और गद्दाफी का उत्तराधिकारी माना जाता था। 2011 में गद्दाफी के पतन के बाद सैफ करीब 10 साल तक जेल और गुमनामी में रहे। हाल के वर्षों में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में कदम रखा था और लीबिया का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि वह किसी आधिकारिक पद पर नहीं थे लेकिन उनका राजनीतिक प्रभाव विरोधियों के लिए चुनौती बना हुआ था।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग

सैफ अल-इस्लाम के राजनीतिक दल ने इस घटना को केवल एक हत्या नहीं बल्कि लीबिया की शांति भंग करने का एक बड़ा षड्यंत्र बताया है। पार्टी ने लीबियाई न्यायपालिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और उन्हें किसके आदेश पर भेजा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News