मंच पर भाषण देते-देते UP के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शम्भू नाथ का निधन

punjabkesari.in Sunday, Aug 31, 2025 - 01:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. शम्भू नाथ का शनिवार शाम एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया। लखनऊ में हिंदी संस्थान के कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

मंच पर संबोधन के दौरान आया हार्ट अटैक

बताया जा रहा है कि मंच से संबोधन देते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े। डॉक्टरों ने मौके पर ही जाँच कर उनके निधन की पुष्टि की। डॉक्टरों के मुताबिक, हृदय गति रुकने (cardiac arrest) से उनका निधन हुआ है। इस अचानक हुई घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जहाँ कुछ देर पहले तालियों की गड़गड़ाहट थी, वहीं अचानक यह माहौल शोक में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शक और आयोजक इस घटना से स्तब्ध रह गए।

गौरवपूर्ण रहा प्रशासनिक और साहित्यिक करियर

डॉ. शम्भू नाथ का प्रशासनिक करियर काफी शानदार रहा था। वे राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रमुख सचिव के पद पर भी रहे थे। प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ, उनकी साहित्य में भी गहरी रुचि थी। वे उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के अध्यक्ष भी रहे। डॉ. शम्भू नाथ के निधन को साहित्य और प्रशासन दोनों क्षेत्रों के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News