फ्लाईओवर की लापरवाही पड़ सकती थी भारी, कार में घुसी लोहे की रॉड, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 01:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  गुरुग्राम में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब फ्लाईओवर से एक भारी लोहे की रॉड नीचे गुजर रही कार पर आ गिरी। रॉड कार को चीरते हुए अंदर तक घुस गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कार के अंदर घुसी लोहे की रॉड साफ दिखाई दे रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर पर चल रहे किसी निर्माण कार्य या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना ने शहर में निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News