महाराष्ट्र में कल होगा फ्लोर टेस्ट,  संजय राउत बोले-गलत तरीके से सरकार गिराने की साजिश...यह गैर-कानूनी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 11:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से गुरुवार को सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और शाम 5 बजे तक इसे खत्म किया जाएगा।

 

इस पूरे कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके मद्देनजर विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि राज्यपाल की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख करने की भी बात कही है।

 

उनका कहना है कि चूंकि 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, ऐसे में विशेष सत्र बुलाए जाने का आदेश गैर-कानूनी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए तैयार हैं। इधर, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी बागी विधायकों के साथ कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई आने के लिए तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News