असम में फिर आई बाढ़, चार जिले जलमग्न

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 07:50 PM (IST)

गुवाहाटी: असम में फिर से बाढ़ आई है जिसमें चार जिले जलमग्न हैं। इसमें 12000 लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक आधिकारिक रिपोर्ट में रविवार को बताया गया कि धेमाजी, विश्वनाथ, गोलाघाट और शिवसागर जिलों में कुल 676 हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई है। राज्य में इस मौसम में तीसरे दौर की यह बाढ़ है।

एएसडीएमए ने कहा कि नए दौर की बाढ़ में किसी के भी मरने की खबर नहीं है। पिछले दो दौर की बाढ़ में 50 लोगों की जान गई थी। बाढ़ में इन चार जिलों के 48 गांवों के 12 हजार 428 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे बुरी तरह प्रभावित धेमाजी जिले में 11 हजार 355 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद विश्वनाथ में 390, शिवसागर में 350, गोलाघाट में 333 लोग प्रभावित हैं। इसमें कहा गया है कि विश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में दो राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट में निमाटीघाट, गोलाघाट के धनसीरी और सोणितपुर जिले में एन टी रोड क्रॉसिंग पर जिया भराली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News