असम में आफत की बारिश, पलक झपकते ही बाढ़ में बह गया पुल (Video)

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 01:16 PM (IST)

नई दिल्ली: असम में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई और वहां पांच लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि त्रिपुरा के 3 जिलों में अचानक बाढ़ आने से कम से कम 4,500 परिवार बेघर हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, कुछ ऐसे भी हैं जो बाढ़ के बीच अपने घरों में फंसे हुए हैं। इसी बीच बाढ़ के कहर का एक वीडियो भी सामने आया है जहां असम के नागांव के कालियाबोर में एक नदी पर बना पुल देखते-देखते बाढ़ में बह गया। इससे वहां के लोगों का संपर्क दूसरे इलाकों से टूट गया है।


असम के 15 जिलों के 781 गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहां करीब 12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पड़ोसी राज्य बिहार में भी बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। अररिया का जोगबनी स्‍टेशन बाढ़ में पूरी तरह डूब चुका है। इसके अलावा अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्वी चंपारण में कई जगहों पर रेल ट्रैक पर बाढ़ का पानी बह रहा है। इस वजह से रेल यातायात बाधित हुई है। कटिहार का भी देश के पूर्वोत्‍तर इलाकों से संपर्क कट गया है। कई गांवों में पांच से सात फीट तक पानी घुसा हुआ है। पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा जिले के गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से अफरातफरी मची है। बाढ़ से जान-माल के नुकसान और मौत का सिलसिला भी जारी है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News