गजब! 6 साल पहले Flipkart से ऑर्डर की थी चप्पल, अब समस्या जानने के लिए कस्टमर केयर ने किया फोन

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 12:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां के एक शख्स ने 6 साल पहले फ्लिपकार्ट पर एक चप्पल ऑर्डर की थी, जो कि आज चर्चा का विषय बनी हुई है। इस चप्पल की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, शख्स द्वारा 6 साल पहले एक चप्पल  ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी, जिसकी डिलीवरी आज तक नहीं हुई है। वहीं, अब शख्स का कहना है कि कंपनी ने 6 साल बाद उसे फोन कर समस्या के बारे में पूछा है।

PunjabKesari
PunjabKesari
शख्स का नाम एहसान बताया जा रहा है। हाल ही में एहसान ने अपने ट्विटर पर फ्लिपकार्ट ऑर्डर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स ने साल 2018 में स्पार्क्स कंपनी की एक जोड़ी चप्पल फ्लिपकार्ट से ऑर्डर की थी। चप्पल की कीमत 485 रुपए थी। कंपनी ने 16 मई 2018 को ऑर्डर कंफर्म किया। जिसके बाद 20 मई 2018 को ऑर्डर की डिलीवरी होनी थी, लेकिन 20 मई को आर्डर डिलीवर नहीं हुआ।
PunjabKesari
वहीं, अब दो दिन पहले ही फ्लिपकार्ट के कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट से अचानक शख्स को काॅल आया। फोन पर शख्स ने एहसान से पूछा कि वो इस ऑर्डर को लेकर क्या समस्या फेस कर रहे हैं। दरअसल, ऑर्डर न मिलने के बाद शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई होगी। जिसके बारे में पूछने के लिए कंपनी ने 6 साल बाद फोन किया। हैरानी की बात तो ये है कि ऑर्डर के साथ कैंसिल का ऑप्शन न होने के कारण वह उसे कैंसिल नहीं कर पाया था। वहीं, अब ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News