नदी पार करते मां ने गंवाई जान, बच्ची को बख्शी जिंदगी

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 01:45 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा) : पुंछ जि़ले की मेंढर तहसील के गांव सूइंयां में शुक्रवार शाम हुए एक हादसे में 2 महिलायेे पानी में बह गयीं। जानकारी के अनुसार इनमें से एक की डूबने से मौत हो गई है और उसका शव एक किलोमीटर  दूर से मिला। महिलाओं की पहचान अंसार फातिमा एवं रुक्सार के रूप में की गई है। 

 


जानकारी के अनुसार दोनों गांव सूइंयां में बहते नाले को पार कर घर की और जा रही थी कि अचानक नाले में फ्लैश फलड से  दोनों बह गईं। महिलाओं के डूबने के बाद फौरन आस पास के लोगों ने बचाव एवं राहत अभियान चलाया और एक महिला को डूबने से बचाया। वहीं हादसे की खबर सुन फौरन एस डी पी ओ मेंढर नीरज पड्यार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा  दूसरी महिला की तलाश तेज की और भारी मशक्कत के बाद लगभग 1 किलोमीटर की दूरी से मृतक महिला अंसार फातिमा के शव को बाहर निकाल कर परिजनों के हवाले किया गया और घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News