Major Action in Manipur: इंफाल से दो प्रतिबंधित संगठनों के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 10:55 AM (IST)

Manipur Militants Arrested : मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटे सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने राज्य के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में अलग-अलग अभियानों के तहत दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार (30 मई) को इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय सदस्यों को बीते दिन इन दोनों जिलों से पकड़ा गया। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के एक बयान में कहा गया, वे इंफाल पश्चिम जिले में स्थित क्लीनिक और दवाखानों से वसूली में कथित तौर पर शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert : दिल्ली समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में ओले गिरने की चेतावनी

बयान के अनुसार संगठन के एक अन्य सक्रिय सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के संजेनबाम मानिंग लेइकाई स्थित उसके घर से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी-पीपुल्स वॉर ग्रुप (केसीपी-पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय सदस्यों को बुधवार को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें: 30 May Petrol Diesel Price: क्या आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें ताजा रेट

बयान में कहा गया कि उनके कब्जे से तीन हथगोले, लाल रंग के टिन के डिब्बे में रखे सात डेटोनेटर और एक मांग पत्र भी बरामद किया गया। मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News