बंगाल चुनाव नतीजों के बीच TMC कार्यालय में लगी आग, भाजपा समर्थकों पर लगे आरोप
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:09 PM (IST)
नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच राज्य के कुछ इलाकों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। आसनसोल के जमुरिया टीएमसी के दफ्तर में आग लगने की खबर है। इस घटना के बाद टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने उनके दफ्तर को निशाना बनाकर आगजनी की।
चुनावी परिणामों के ऐलान के दौरान राज्य में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, और इस घटना ने हालात को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। विभिन्न इलाकों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबरें भी सामने आ रही हैं।
पश्चिम बंगाल –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 4, 2026
ज़मुरिया में TMC दफ्तर में आग लगी, BJP समर्थकों पर आगजनी करने का आरोप है !! pic.twitter.com/QAqNevzde4
इस बीच, रुझानों में भाजपा राज्य में मजबूत बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है और पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर बताई जा रही है।
