5 साल से चल रहा था झगड़ा, पति झुका तो हुई सुलाह...मानी पत्नी की सारी शर्तें

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 11:12 AM (IST)

नेशनल डेस्क. ग्वालियर की एक महिला ने अपने पति के सामने कुछ शर्तें रखी और वह शर्तें मानने पर दोनों दंपती ने एक साथ रहने का फैसला किया। पांच सालों से अलग रह रहे इस दंपती के बीच अब सभी मतभेद समाप्त हो चुके हैं। अब वे अप्रैल 2025 से एक साथ रहेंगे। महिला की शादी नवंबर 2007 में हुई थी। शुरू में दोनों का जीवन सामान्य था, लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। 2020 में महिला ने घर छोड़ दिया और अपने बेटे को साथ ले गई, जबकि दोनों बेटियां पति के पास रह गईं। इसके बाद तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई, जो अंततः हाईकोर्ट तक पहुंच गई।

हाईकोर्ट में काउंसलिंग के दौरान हुई बातचीत

हाईकोर्ट ने दोनों को समझाने का प्रयास किया और काउंसलिंग कराई। इस दौरान पति और पत्नी के बीच घंटों बहस चली और कई आरोप-प्रत्यारोप हुए। महिला ने अपनी शर्तें रखी, जिनमें पति की मुस्कुराहट पर नाराजगी भी थी। हालांकि, अंत में दोनों के दिल मिले और उन्होंने तलाक के फैसले को बदलने का निर्णय लिया। अब दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हैं।

पत्नी की शर्तें और पति का समझौता

पत्नी ने पति के सामने कुछ शर्तें रखी, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख थीं:

पति का वेतन: पति पूरा वेतन पत्नी को देगा और पत्नी को रोज खर्च के लिए पैसे प्रदान करेगी।

गिरवी रखने पर शर्त: पति ने जो प्लॉट खरीदा है, उसे गिरवी नहीं रखा जाएगा। यदि गिरवी रखना पड़ा, तो पत्नी की लिखित सहमति लेनी होगी।

साथ रहने की शर्तें: पति किराए के मकान में रहेगा और पत्नी और सास को साथ रखेगा।

संपत्ति में साझेदारी: दोनों मिलकर मकान बनाने के लिए लोन लेंगे। यदि संपत्ति में निवेश करेंगे, तो दोनों बराबरी से साझेदार होंगे।

घर बनाने का प्लान: प्लॉट के लोन को तीन साल में चुकता करने के बाद दोनों अपना खुद का घर बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News