2024 लोकसभा चुनाव: इन 190 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 09:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में 190 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में 190 सीटों पर उन्हें खुद उतरना पड़ेगा। 25 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में दावा किया था कि 2019 लोकसभा चुनाव में 190 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला हुआ था, इसी तरह 2014 में भी बीजेपी 185 सीटों पर मुकबाला हुआ था।
PunjabKesari
2024 में अगर I.N.D.I.A को जीतना है तो कांग्रेस को मजबूत होना पड़ेगा। देश में कुल लोकसभा में 543 सीटें है। 2019 में 190 सीटों पर मुकाबला हुआ था, जिनमें से बीजेपी ने 176 सीटें और कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल की थी। 2024 के चुनावों में चंडीगढ़, गोवा, अरुणाचल, असम, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल आदि इन राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर होगी।

PunjabKesari

इन राज्यों में होगी जबरदस्त टक्कर

ये सीटें मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, उत्तराखंड, हिमाचल, अरुणाचल, चंडीगढ़ और गोवा की हैं। यानी इन सीटों पर कांग्रेस के मजबूत होने पर ही BJP को हराया जा सकता है। इन राज्यों में कांग्रेस पहले भी भाजपा को टक्कर दे चुकी है।

PunjabKesari

कांग्रेस अकेली बीजेपी को टक्कर दे सकती: संजय कुमार

पॉलिटिकल एक्सपर्ट संजय कुमार कहते हैं कि कांग्रेस अकेली भाजपा को इस मुकाबले में टक्कर दे सकती है। लेकिन कांग्रेस को थोड़ा मजबूत होना पडेंगा। संजय ने कहा कि अगर आप लोकसभा की 543 सीटों को देखे तो इसमें कांग्रेस ऐसी पार्टी जिसका करीब 200 सीटों पर BJP से सीधा-सीधा मुकाबला है। भाजपा की मजबूती इन्हीं 200 सीटों से उभर कर आती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News