महिला पुलिसकर्मी ने फिल्म मुग़ल-ए-आज़म के गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख दीवाने हुए लोग
punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 04:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क. आज के समय में रील्स का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। पुलिसकर्मी भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। हाल ही में एक महिला पुलिसकर्मी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने तहलका मचा दिया है।
वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में डांस करती हुई नजर आ रही है। महिला पुलिसकर्मी मुग़ल-ए-आज़म फिल्म के गाने 'किसी दिन मुस्कुरा कर ये नजारा हम भी देखेंगे' पर डांस कर रही है। डांस के दौरान महिला पुलिसकर्मी के एक्सप्रेशन बहुत ही शानदार और देखने लायक हैं। लोग उनके डांस के मुरीद हो गए हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shiya_thakur_si नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कुछ लोग डांस के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी की खूबसूरती की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने ड्यूटी टाइम पर रील्स बनाने को लेकर महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही है।