करवा चौथ मनाने ड्यूटी से घर आ रही महिला सिपाही से दुष्कर्म, हाथापाई में टूटा यूवक का दांत

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 03:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला सिपाही जब देर रात करवा चौथ मनाने अपने ससुराल आ रही थी तो उसके साथ गांव के बाहर एक युवक ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला सिपाही ने इस घटना का विरोध किया जिससे आरोपी युवक की दांत टूट गई। साथ ही जब महिला ने शोर मचाय तो युवक वहां से भाग गया। वहीं पूछतांछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि महिला सिपाही का ससुराल कानपुर के सेन पश्चिमपारा इलाके में है। अभी वर्तमान में महिला सिपाही की ड्यूटी अयोध्या में लगी हुई है। 

यह भी पढ़ें- Dharma Productions : वैक्सीन मैन अदार पूनावाला अब फिल्में भी बनाएंगे, खरीद ली करण जौहर की आधी कंपनी

मिली जानकारी के अनुसार महिला बीते शनिवार को करवाचौथ मनाने के लिए अयोध्या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी। रात हो जाने के वजह से वह सड़क पर उतरकर पैदल गांव के लिए जा रही थी। वह उस समय सादे कपड़ो में थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और जबरदस्ती उसे खेतों में खींच ले गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब महिला ने विरोध किया तो छीना झपटी के दौरान आरोपी युवक के दांत टूट गए। जब महिला तेज आवाज में शोर मचाने लगी तो आरोपी जल्दी से वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद किसी तह से महिला सिपाही अपने घर पहुंची। जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।

कानपुर में महिला सिपाही से हुआ रेप, जानिए क्‍या बता रहे जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंद्र @NavbharatTimes pic.twitter.com/gf7e2Xry3c

— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) October 21, 2024

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution : दिल्ली में जल्द लागू हो सकता है GRAP-2! इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

वहीं जब स्थानिय पुलिस को इस मामले के बारे में सूचना मिली तो पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंद्र ने बताया कि महिला सिपाही जब अपने गांव जा रही थी तो देर रात होने की वजह से उसने एक युवक से लिफ्ट मांगी। जिसके बाद युवक ने महिला सिपाही को अपने बाइक पर लिफ्ट दिया । रास्ते में युवक ने बाइक रोकी और महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News