नांदेड़: मेडिकल स्टोर पर FDA ने की छापेमारी, 90 साल के बुजुर्ग को बेच दी Expiry date की दवा, दुकान सील

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:17 AM (IST)

Maharashtra Nanded FDA Raid : महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर से एक बेहद चौंकाने वाला और सेहत से खिलवाड़ करने वाला मामला सामने आया है। यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने सोमवार (15 जून 2026) को एक दवा दुकान (मेडिकल स्टोर) पर अचानक छापेमारी की। आरोप है कि यह दुकान संचालक मरीजों की जान की परवाह किए बिना धड़ल्ले से एक्सपायरी डेट की दवाएं बेच रहा था। 

एक जागरूक नागरिक की शिकायत पर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासन ने अगली कार्रवाई होने तक मेडिकल स्टोर को पूरी तरह से बंद (सील) कर दिया है। इस मौके पर बातचीत करते हुए 90 वर्षीय मधुमेह पीड़ित पिता के लिए दवाएं खरीदने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में दवाओं की इस्तेमाल अवधि समाप्त होने का पता चलने के बाद उसने इसकी शिकायत एफडीए से की थी। 

यह भी पढ़ें: Electricity Rates Hike: बिगड़ जाएगा आपका मंथली बजट, इस राज्य में 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफडीए ने सोमवार को डॉक्टर्स लेन स्थित दवा की दुकान पर छापा मारा और वहां से दवाएं बरामद कीं। आरोप है कि ये दवाएं चिकित्सक के पर्चे के बिना बेची जा रही थीं, दुकान पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था और ग्राहकों को बिल भी नहीं दिए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई पूरी होने तक दवा की दुकान को बंद कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News