Health Report: धूप से भरपूर देश, फिर भी 90% भारतीय विटामिन डी की कमी से जूझ रहे, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 03:05 PM (IST)

Health Report : भारत एक ऐसा देश है जहां साल के लगभग हर महीने भरपूर और चमकदार धूप खिली रहती है लेकिन इसके बावजूद एक बेहद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई है। देश की करीब 90 फीसदी आबादी इस समय विटामिन डी (Vitamin D) की गंभीर कमी का शिकार है। मेडिकल रिसर्च जर्नल 'ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर' सहित कई स्वास्थ्य रिपोर्टों में यह खुलासा हुआ है कि अलग-अलग उम्र, लिंग और विभिन्न इलाकों में रहने वाले 70% से 90% भारतीयों के शरीर में विटामिन डी का स्तर जरूरत से बहुत कम है।

क्यों जरूरी है विटामिन डी?

विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन डी को केवल एक साधारण विटामिन समझना गलत होगा। यह हमारे शरीर के सुचारू संचालन के लिए एक ईंधन की तरह काम करता है। यह शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है और मानसिक स्वास्थ्य यानी मूड को भी ठीक रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से तब विटामिन डी बनाता है जब हमारी त्वचा सीधे धूप के संपर्क में आती है लेकिन आज की आधुनिक जीवनशैली ने इस कुदरती प्रक्रिया को पूरी तरह रोक दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर में विटामिन डी की इस भारी कमी के पीछे हमारी बदली हुई आदतें और कामकाजी माहौल सबसे बड़े जिम्मेदार हैं:

यह भी पढ़ें: केरल में शिगेला का आतंक: सरकारी आयुर्वेद कॉलेज एक हफ्ते के लिए बंद, हॉस्टल के 25 से ज्यादा छात्र बीमार

पहला, आजकल ऑफिस की सिटिंग जॉब, कंप्यूटर के सामने घंटों बैठना और वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के चलन ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।

दूसरा, घर से लेकर कार और ऑफिस तक हर जगह एयर-कंडीशंड माहौल के कारण लोग धूप में निकलने से कतराते हैं जिससे शरीर को नेचुरल सनलाइट नहीं मिल पाती।

PunjabKesari

इस रिपोर्ट में दो और महत्वपूर्ण फैक्ट्स (तथ्यों) पर प्रकाश डाला गया है:

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में आज गरज के साथ बरसेंगे बादल, अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान

सनलाइट का गणित: बाहर कितनी तेज धूप खिली है सिर्फ इससे विटामिन डी नहीं बनता। शरीर में इसका निर्माण इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिन के किस समय धूप में बैठ रहे हैं, धूप कितनी सीधी है और आपकी त्वचा का कितना हिस्सा खुला हुआ है।

PunjabKesari

भोजन से पूरी नहीं होती कमी: कुछ खाद्य पदार्थ जैसे अंडे की जर्दी (Egg Yolk), फैटी फिश, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध में विटामिन डी पाया जाता है लेकिन सामान्य खान-पान से इसकी इतनी कम मात्रा मिलती है जो शरीर की जरूरत को पूरा नहीं कर पाती। इसलिए केवल डाइट के भरोसे रहकर इस कमी को ठीक करना बेहद मुश्किल है।

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि इस कमी से बचने के लिए रोज सुबह की हल्की धूप में 15 से 20 मिनट बिताएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News