त्रिपुरा के CM के खिलाफ फतवा जारी, सिर कलम करने वाले को मिलेगा ईनाम

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 06:16 PM (IST)

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के खिलाफ फेसबुक पर एक यूजर ने फतवा जारी किया है। फतवे के मुताबिक जो कोई भी सीएम का सिर कलम करेगा उसे साढ़े पांच लाख रुपए नकद ईनाम दिया जाएगा। इस फतवे के बाद त्रिपुरा पुलिस हरकत में है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के पुलिस प्रमुख अभिजीत सप्तर्षि ने बताया कि वीरवार को सीएम के खिलाफ फतवा पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस ने ली साइबर विशेषज्ञों की मदद
फतवा पोस्ट करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए साइबर अपराध विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल इस पोस्ट को हटा दिया गया है। फतवा जारी करने वाले व्यक्ति ने एक लड़की की तस्वीर के साथ रिया रॉय नाम का इस्तेमाल किया था। उसने खुद को व‌ल्र्ड एंटी-कम्युनिस्ट काउंसिल का कार्यकर्ता बताया। इसके अलावा प्रोफाइल में और कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले पुलिस ने मुख्यमंत्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक पेज का पता लगाया था। इसका संबंध इंदौर से पाया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News