कलयुगी बाप: दुष्कर्म के बाद 6 साल की बच्ची को लटकाया फंदे पर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 04:57 PM (IST)

नई दिल्ली: भोपाल में एक कलयुगी बाप ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर मारकर उसे फांसी पर लटका दिया। यह घटना 15 मार्च की है लेकिन इसका खुलासा डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना के दिन मासूम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घर में खेल रही थी। इस दौरान बच्चों की मां घर में मौजूद नहीं थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी पिता छोटी बच्ची को काम के बहाने घर की दूसरी मंजिल पर ले गया और हवानियत दिखाने लगा। 

आरोपी ने पहले बच्ची का मूंह बंद कर दिया और फिर उसके साथ कुकर्म किया। मुंह बंद होने के बच्ची को सांस नहीं आई और उसकी मौत हो गई। मगर जैसे ही आरोपी को पता चला की वह मर गई है तो पुलिस से बचने के लिए उसने मासूम को फांसी के फंदे पर लटका दिया और खुदकुशी दिखा दी। पुलिस ने बच्ची की हत्या की जानकारी शुरू की और पोस्टमार्टम करना चाहा तो पिता ने मना कर दिया। पुलिस ने शक के आधार पर करीब 11 लोगों का डीएनए टेस्ट करवाया। जिसके बाद आरोपा पिता के जुर्म का खुलासा हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News