बेटी की शादी के दिन पिता की मौत, दुल्हा बोला- हम बेगुनाह हैं... जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में शादी की खुशियों के बीच उस समय मामत छा गया, जब दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद दुल्हन के पिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत के बाद दुल्हन पक्ष माहौल तनावपूर्ण हो गया दुह्लन पक्ष के लोगों बारात को बंधक बनाकर मारपीट की।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना खटीम के इस्लामनगर की है, जहां एक शादी समारोह में सभी रस्में हो रही थी, अचानक मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस बीच दुह्लन के पिता को दिल को दौरा पड़ गया और उन्हें नजदीक के अस्पतल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। 

मेहर की रकम को लेकर विवाद

खटीमा के कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि इस्लामनगर में एक विवाह समारोह के दौरान वर दोनों पक्षों के बीच मेहर की रकम को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान बहसबाजी से परेशान होकर दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूल्हे ने खुद को बताया बेगुनाह

इस बीच दूल्हे आरिफ ने का कहना है कि यदि उन्हें पहले से पूरी जानकारी दे दी जाती तो वो मामले को संभालने की कोशिश करते। उनके अनुसार, शादी से पहले उनके परिवार ने घर बनाया था और बहन की शादी भी की थी। उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से मेहर की रकम साढ़े 22 लाख रुपये बताई गई थी। बाद में कहा गया कि इस रकम को उधार मान लिया जाए। आरिफ का कहना है कि उन्होंने सिर्फ वही बात करने को कहा जो पहले से तय हुई थी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने रकम को लेकर बात तय की थी, वह मौके पर मौजूद नहीं था। 

दूल्हे ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उन्हें वहां बैठा दिया गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। आरिफ ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई एतराज नहीं है कि लोग गुस्से में हैं, लेकिन उन्होंने खुद को इस पूरे विवाद के लिए जिम्मेदार नहीं बताया। उन्होंने कहा कि यदि उनके माता-पिता से कोई गलती हुई है तो उसका परिणाम वे भुगतेंगे, लेकिन अन्य लोगों को इसमें नहीं घसीटना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News