शादी के एक साल बाद ही महिला ने की आत्महत्या की, जानिए बड़ी वजह

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 08:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के बीड जिले में 21 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके पति, सास और चार अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूजा सुरवासे ने मंगलवार शाम को गेओराई कस्बे के गजानन नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि पूजा के भाई की शिकायत के आधार पर पति प्रमोद सुरवासे, सास, ससुर, दो देवरों और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, ''पूजा की शादी पिछले साल 10 मई को प्रमोद सुरवासे से हुई थी।

शिकायत के अनुसार, उनके परिवार ने दहेज के रूप में 20 लाख रुपये मांगे थे। पूजा के परिवार ने सात लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाकी रकम के लिए उत्पीड़न जारी रहा। परेशान होकर पूजा ने जान दे दी।'' उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News