‘राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हैं ऐसा तभी क्यों होता है?’ कुलगाम आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला ने जताई हैरानी
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 02:04 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो बाहरी मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हमला शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे हुआ। सुरक्षाबलों के मुताबिक, आतंकियों ने दो मजदूरों को निशाना बनाया। मृतकों की पहचान दीपक रात्रे (24 वर्ष) और भोपिंदर (28 वर्ष) के रूप में हुई है. दीपक रात्रे को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। जबकि भोपिंदर (28 वर्ष) छाती के दाहिने हिस्से में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) ले जाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
फारूक अब्दुल्ला का बयान
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह भी पता नहीं है कि हमला किसने किया या हमलावर कौन हैं। हमलावरों की पहचान के लिए जांच होनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि ऐसा तभी क्यों होता है जब हम राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हैं।”
#WATCH | Tangmarg, J&K: On 2 non-local workers killed in terrorist attack in Kellam area of Kulgam, National Conference President Farooq Abdullah says, "It is not even known who carried out the attack or who the perpetrators are. There must be an investigation to identify the… pic.twitter.com/Roo86pTNzd
— ANI (@ANI) August 1, 2026
सर्च अभियान चलाया गया
सुरक्षाबलों ने हमले के तुरंत बाद केलम इलाके की पूरी घेराबंदी कर ली है। खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज हो गया है।
