Bharat Bandh: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का भारत बंद, दिल्ली से लेकर UP तक लगाया जाम

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 09:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान संगठनों का भारत बंद अभियान सोमवार को सुबह 6:00 बजे शुरू हो गया। करीब 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चे ने सोमवार सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देशभर में जगह-जगह धरने और प्रदर्शन का ऐलान किया है। इन संगठनों ने कहा कि वे कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को रोकेंगे।

PunjabKesari

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। उधर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत से मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की है।

PunjabKesari

किसानों के आज के विरोध प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए जगह-जगह यातायात बाधित होने की आशंका है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों की पुलिस ने स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News