सरकार दोबारा लाएगी तीनों कृषि कानून!  कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया यह संकेत

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 03:52 PM (IST)

नागपुर: करीब एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर चले किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए जहां सरकार को तीनों विवादित कृषि कानून वापिस लेने पड़े वहीं अब खबर सामने आ रही हैं। सरकार बाद में कानून दोबारा ला सकती है।
 

दरअसल,  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार बाद में कानून दोबारा ला सकती है। नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि हम कृषि संशोधन कानून लाए। किंतु कुछ लोगों को ये कानून पसंद नहीं आए जो आजादी के करीब 70 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया एक बड़ा सुधार था।
 

उन्होंने कहा कि लेकिन सरकार इससे निराश नहीं है। हम एक कदम पीछे हटे और हम फिर आगे बढेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में बड़े निवेश की जरूरत है।
 

तोमर ने कहा कि एक क्षेत्र जहां सबसे कम निवेश हुआ है, वह कृषि क्षेत्र है। तोमर ने कहा कि निजी निवेश अन्य क्षेत्रों में आया जिससे रोजगार पैदा हुए और सकल घरेलू उत्पाद में इन उद्योगों का योगदान बढ़ा। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि इस क्षेत्र में मौजूदा निवेश से व्यापारियों को फायदा होता है न कि किसानों को।
 

गौरतलब है कि पिछले महीनें प्रधानमंत्री मोदी ने  उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव से ठीक 3 महीने पहले घोषणा करते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की बात की थी। इसके बाद बिना किसी चर्चा के संसद के दोनों से पास कराए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयक को भी सरकार ने दोनों सदनों से पास करा लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News