फिर शोक में डूबी Music Industry, राजवीर जवंदा के बाद अब इस फेमस सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री इस वक्त गहरे शोक में डूबी हुई है। स्टार सिंगर राजवीर जवंदा की असमय मौत के सदमे से उबरने से पहले ही एक और दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के जाने-माने लोक गायक (Folk Singer) गुरमीत मान का निधन हो गया है। उनकी दमदार आवाज और पंजाबी लोक संस्कृति से जुड़े गीतों के लाखों चाहने वाले इस खबर से गहरे सदमे में हैं।

PunjabKesari

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे गुरमीत मान

गुरमीत मान सिर्फ एक गायक नहीं बल्कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने खुद को एक बेहतरीन कलाकार के तौर पर स्थापित किया था। संगीत के अलावा उन्होंने पंजाब पुलिस में एक अधिकारी के तौर पर भी लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दी थीं। वह एक बेहतरीन गायक, अभिनेता और कॉमेडी से जुड़े कलाकार के रूप में प्रसिद्ध थे। उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में ‘बोलियां’, ‘बोली मैं पवन’ और ‘काके दियां पुरहियां’ जैसे गाने शामिल हैं जो पंजाबी संगीत प्रेमियों के बीच आज भी बहुत पसंद किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ChatGPT UPI Transactions: अब ChatGPT से भी होगा पेमेंट! PhonePe, Google Pay को मिलेगी टक्कर

पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

परिवार के अनुसार गुरमीत मान का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हरदोवाल (जिला गुरदासपुर) में किया गया। मूल रूप से वह इसी गांव के रहने वाले थे। हालांकि वे रोपड़ की गिल्को कॉलोनी में निवास करते थे। खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

PunjabKesari

इंडस्ट्री को लगातार दूसरा बड़ा झटका

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा बड़ा नुकसान है जिससे इंडस्ट्री सदमे में है। इससे कुछ ही दिन पहले 8 अक्टूबर 2025 को युवा स्टार सिंगर राजवीर जवंदा की एक सड़क दुर्घटना के बाद लंबी लड़ाई के बाद मौत हो गई थी। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार गुरमीत मान को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इंडस्ट्री के लिए इस कठिन समय पर दुःख व्यक्त कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News