फड़णवीस 16 मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपा रहे हैं : मुंडे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 10:22 PM (IST)

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर अपने ‘16 मंत्रियों’ के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर ‘पर्दा डालने’ के लिए मंगलवार को निशाना साधा। वह बीबीसी मराठी समाचार सेवा द्वारा आयोजित राष्ट्र महाराष्ट्र’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता मुंडे ने दावा किया कि हमने पुख्ता सबूतों के साथ भ्रष्टाचार के आरोप पर देवेंद्र फड़णवीस सरकार के 16 मंत्रियों को पकड़ा है। हालांकि फड़णवीस ने उन्हें बचाने की कोशिश की है और इसलिए अपराध किया है।’ मुंडे ने कहा कि फड़णवीस के खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं हालांकि उन्होंने कहा कि वह और लोगों के नाम सामने लाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News