भारत समेत पूरी दुनिया में Facebook ठप... लाखों यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगइन
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 02:49 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देशभर में रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की सेवाएं अचानक प्रभावित हो गईं। सुबह से कुछ यूजर्स को दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन दोपहर तक समस्या बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने ऐप और वेबसाइट के काम नहीं करने की शिकायत की। यूजर्स के मुताबिक, कई लोगों को फेसबुक में लॉगइन करने में परेशानी हो रही है। कुछ जगहों पर वेबसाइट खुल नहीं रही, जबकि मोबाइल ऐप पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि उनकी न्यूज फीड अपडेट नहीं हो रही, वहीं कुछ के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गए।
फेसबुक की सेवाएं प्रभावित होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #FacebookDown ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने पोस्ट साझा कर आउटेज की जानकारी दी और अपनी समस्याएं बताईं। फिलहाल, फेसबुक की मूल कंपनी Meta की ओर से इस तकनीकी समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आउटेज की वजह क्या है और सेवाएं पूरी तरह कब तक बहाल होंगी। तकनीकी टीमों की ओर से समस्या को दूर करने के प्रयास जारी हैं। लाखों यूजर्स फिलहाल फेसबुक की सेवाएं सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
