Breaking: आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट, जिंदा जले 6 मजदूर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 05:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के डॉ. बी. आर. अंबेडकर कोनासीमा ज़िले में बुधवार को एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ है। जिले के रायवरम मंडल के कोमारीपालेम गाँव में स्थित लक्ष्मी गणपति पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के साथ एक ज़बरदस्त विस्फोट की घटना सामने आई है। इस हादसे में 6 मजदूरों की ज़िंदा जलकर दर्दनाक मौत हुई जबकि 8 अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट इतना तेज़ था कि फैक्ट्री का शेड पूरी तरह से ढह गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

घटना के बाद दिखा दहशत का माहौल

पुलिस ने जानकारी दी कि फैक्ट्री के अंदर रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग बहुत तेज़ी से फैल रही थी, जिस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग में फंसे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी घायलों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारियों को शक है कि मलबे में कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं, क्योंकि घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 15 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहोैल बन गया है।

<

>

सुरक्षा नियमों की अनदेखी का शक

शुरुआती जाँच में अधिकारियों को संदेह है कि यह दुर्घटना फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुई होगी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। आग लगने की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

सीएम ने घटना पर जताया दुख  

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और गृह मंत्री वी. अनिता ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News