दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोग झुलसे...

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 06:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के नालगोंडा जिले में शुक्रवार को एक दवा फैक्टरी के संयंत्र में विस्फोट होने से छह लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि चित्याल के पास स्थित दवा फैक्टरी के संयंत्र में दबाव के चलते विस्फोट होने का अंदेशा है।

अधिकारी के मुताबिक, जब यह विस्फोट हुआ, उस समय आठ लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोग 10-15 प्रतिशत तक, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News