PM के विदेश दौरों का ब्योरा, एक ट्रिप पर खर्च किए 22 करोड़ से ज्यादा

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2016 - 02:38 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने विदेश दौरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। भारत सरकार ने पीएम के साल 2014 में किए गए 7 विदेश दौरों पर चार्टर्ड प्लेन के खर्च का ब्योरा जारी किया है। इस ब्योरे में बताया गया है कि मोदी ने कहां दौरा किया और इसमें कितने पैसे खर्च किए गए। भारत सरकार ने मोदी के इस दौरों की पूरी डिटेल
पीएमओ की वैबसाइट पर भी डाल दी है।

इस दौरे में खर्च किए सबसे कम
मोदी के भूटान दौरे पर सबसे कम खर्च आया जो 2 करोड़ 45 लाख 27 हजार 465 रु. रहा। जबकि ऑस्ट्रेलिया-म्यांमार-फिजी के दौरे पर सबसे ज्यादा 22 करोड़, 58 लाख 65 हजार रुपए खर्च हुए। मोदी अबतक 24 विदेश दौरों पर गए है। बता दें कि ये जानकारियां नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 7 फॉरेन कंट्रीज की विजिट की है। जारी की गई डिटेल में मोदी के औऱ देशों के दौरों की जानकारियां नहीं है। 2014 में पीएम मोदी की पहली यात्रा भूटान की थी। इसके बाद वे ब्राजील, नेपाल, जापान, अमेरिका, म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी गए थे। अब तक मोदी ने 24 ट्रिप में 30 से ज्यादा देशों का दौरा किया है।

मोदी के विदेश दौरों के खर्च की डिटेल

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मोदी के 2014 में किए गए विदेश दौरों पर खर्च का डिटेल मिला है। दूसरे बिल या तो अभी तक प्रॉसेस में हैं या नहीं मिल सके हैं। पीएम की फॉरेन ट्रिप्स के लिए रकम, कैबिनेट मिनिस्टर्स को दिए गए बजट का ही हिस्सा होता है। इसमें पीएम के एयरक्राफ्ट के लिए मेंटेनेंस का खर्च भी शामिल होता है। प्रधानमंत्री के घरेलू दौरे के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री की तरफ से बजट एलॉट होता है।

ये है डिटेल
1. भूटान- 2 करोड़ 45 लाख 27 हजार 465 रुपए
2. ब्राजील- 20 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपए
3. नेपाल- एयरफोर्स के बोइंग बिजनैस जेट का इस्तेमाल किया
4. जापान- 13 करोड़ 47 लाख 58 हजार रुपए
5. अमेरिका- 19 करोड़ 4 लाख 60 हजार रुपए
6. म्यांमार-ऑस्ट्रेलिया-फिजी- 22 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News