पांच राज्यों के Exit Poll आए सामने, जानिए कहां किसकी बन रही सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 07:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं। सर्वे एजेंसी Axis My India के अनुमान के मुताबिक राज्य में NDA स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।

एग्जिट पोल के अनुसार:
NDA: 88-100 सीटें
कांग्रेस: 24 से 36 सीटें
AIUDF: 0 सीट
अन्य: 0 सीट

PunjabKesari
 हैट्रिक की ओर BJP
अगर यह अनुमान नतीजों में बदलता है, तो BJP असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर जीत की हैट्रिक लगा सकती है। इससे राज्य में पार्टी की पकड़ और मजबूत होने के संकेत मिलते हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस और अन्य दलों का प्रदर्शन कमजोर दिखाई दे रहा है, जिससे NDA की राह आसान नजर आ रही है। खासकर AIUDF को इस बार कोई खास बढ़त मिलती नहीं दिख रही।

केरल के एक्जिट पोल में कांग्रेस के लिए खुशी
मैटराइज ने केरल के एक्जिट पोल में कांग्रेस सरकार का अनुमान व्यक्त किया है। कुल 140 सीटों में लेफ्ट यानी एलडीएफ को 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के अगुवाई वाले यूडीएफ को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

PunjabKesari
तमिलनाडु में फिर से डीएमके की सरकार
तमिलनाडु के लिए MATRIZE का एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें डीएमके के गठबंधन को 122 से 132 सीटें और एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अन्य के खाते में 10 से 18 सीटें जाने का अनुामन है। मैटराइज के अनुमान अगर सच होते हैं तो तो सीएम एम के स्टालिन की कुर्सी बरकरार रह सकती है।

PunjabKesari

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के एग्जिट पोल में एक बार फिर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन (NDA) की सरकार बनती हुई दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में एनडीए को 40% वोट शेयर के साथ 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं डीएमके और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 30% वोट शेयर के साथ 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं।

PunjabKesari
बंगाल विधान सभा  एग्जिट पोल

बंगाल की 194 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए हैं। इस तरह सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है। एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तो बीजेपी पहली बार सरकार बनाती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के चार में से तीन सर्वे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है तो एक सर्वे में ममता बनर्जी को बढ़त दिखाई गई है।
P-MARQ के एग्जिट पोल
टीएमसी-118-138 सीटें
बीजेपी-150-175 सीटें
कांग्रेस-0 सीटें
लेफ्ट-0 सीटें

PunjabKesari

हालांकि यह सिर्फ एग्जिट पोल के आंकड़े हैं। 4 मई को अंतिम नतीजे आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News